Search

 
 
 

West Singhbhum: गोईलकेरा में व्रजपात की चपेट में आने से महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड की कदमडीहा पंचायत के छोटाकुईड़ा गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि छोटाकुईड़ा गांव निवासी बहादुला हेंब्रम की 42 वर्षीय रोयबारी हेंब्रम शनिवार दोपहर खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज बारिश हो गई.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड की कदमडीहा पंचायत के छोटाकुईड़ा गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि छोटाकुईड़ा गांव निवासी बहादुला हेंब्रम की 42 वर्षीय रोयबारी हेंब्रम शनिवार दोपहर खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज बारिश हो गई.


इस बीच वह बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई. बारिश के बीच पेड़ पर ही वज्रपात होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रोपदी पूर्ति और पंचायत समिति सदस्य बुधन पूर्ति मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही