Search

 
 
 

पति कृष्णा अभिषेक को ऑन कैमरा किस करने पर क्या बोली कश्मीरा शाह ?

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं. बेबाक बयानबाजी हो या कॉमेडियन पति कृष्णा अभिषेक के लिए प्यार लुटाना एक्ट्रेस हर चीज में आगे रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेश ने एक इवेंट में कृष्णा अभिषेक के साथ पब्लिकली लिप-लॉक किया था, जिस पर अब एक्ट्रेस ने सफाई पेश की है. एक्ट्रेस का कहना है कि, थोड़ी सी वाइन पीकर वो नॉटी हो गई थी.

वायरल हुआ था कश्मीरा और कृष्णा का वीडियो

कश्मीरा शाह हाल में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करती नजर आई थीं. कश्मीरा के साथ उनके पति और द कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी थे. पार्टी के बाद कश्मीरा ने मीडिया के सामने ऑन कैमरा कृष्णा के साथ लिप किस कर लिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसके बाद एक्ट्रेस को नशे में धुत्त ऐसी हरकत करने के लिए ट्रोल किया जा रहा था. इस पूरे मामले पर अब कश्मीरा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत नशे में थी इसलिए मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या कर रही हूं. इसे भी पढ़ेंबजट">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-budget-session-bjps-protest-on-the-issue-of-planning-policy-outside-the-house-on-the-third-day/">बजट

सत्र : नियोजन नीति को लेकर तीसरे दिन भी बीजेपी का प्रदर्शन, कहा-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही