Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक के बाद सांसदों-विधायकों ने क्या कहा

Ranchi: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक के बाद बीजेपी के सांसदों और विधायकों ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को सबका सहयोग मिलेगा. वे शांत और शालीन व्यक्तित्व की महिला हैं. सबने उम्मीद जताई कि द्रौपदी मुर्मू पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी. सांसद संजय सेठ ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना गौरवान्वित करने वाला पल होगा. शिक्षक से विधायक, मंत्री, राज्यपाल तक के पद को सुशोभित करने में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जेएमएम भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति देगा. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-notice-from-hc-to-4-officials-including-samsungs-md-know-what-is-the-whole-matter/">रांची

: सैमसंग के MD समेत 4 अधिकारियों को HC से नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि 16 जुलाई को एनडीए के विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव संबंधी औपचारिक जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने राज्य से अपने जुड़ाव के अनुभवों को उन्होंने साझा किया. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की निर्विवाद राज्यपाल रहीं हैं. पक्ष-विपक्ष सबों ने उनको सम्मान किया है. राज्य से 28 आदिवासी विधायक हैं. ऐसे में सबों से उम्मीद है कि पहली बार इतिहास रचने जा रही आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर बिठाने में सबों का सहयोग मिलेगा. इसे पढ़ें-आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-13-first-year-students-in-nit-corona-positive-total-14-in-the-district/">आदित्यपुर:

एनआइटी में प्रथम वर्ष के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, सरायकेला-खरसावां जिले में कुल 14
आजसू चीफ सुदेश महतो ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जैसी सक्षम नेत्री के बारे में जेएमएम को जल्द से जल्द फैसला करना चाहिये. इसमें राजनीति और विलंब करना कहीं से ठीक नहीं. राज्य से उनके जुड़ाव और उनकी अहमियत को देखते हुए सबों को उनका साथ देना ही चाहिए. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जैसी आदिवासी महिला का प्रत्याशी बनना बड़ी बात है. झारखंड ही नहीं, यह देश के लिए भी विशिष्ट होगा. उन्होंने जेएमएम से अपील की कि द्रौपदी मुर्मू का साथ देने के लिए पार्टी आगे आये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही