Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएमएम ने उतारा प्रत्याशी तो कांग्रेस में बढ़ी हलचल, राजेश ठाकुर ने कहा, दिल्ली की बातें और आज के निर्णय में है विरोधाभास

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  राज्यसभा चुनाव में जेएमएम ने अपना प्रत्याशी देकर चल रही सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है. हालांकि जेएमएम के इस कदम से प्रदेश कांग्रेस में भारी नाराजगी है. नाराजगी इतनी है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को कह दिया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जो बात हुई थी, और आज जो का उनका निर्णय है, उसमें काफी विरोधाभास है. वहीं, जेएमएम द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के बाद से कांग्रेस के अंदर हलचल मचा है. हलचल भी इतना कि झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार शाम को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालातों से उन्हें अवगत कराने वाले हैं. बता दें कि पिछले दो दिनों से झारखंड की राजनीति में यह चर्चा जोरों पर थी कि इस बार गठबंधन से कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा में उतरेगा. जेएमएम इस बार कांग्रेस को समर्थन देगा. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

सभी सीनियर नेता प्रभारी संग बैठ कर निर्णय लेंगे कि गठबंधन को कैसे आगे लेकर चलना है

जेएमएम की घोषणा के बाद कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में राजेश ठाकुर ने कहा, जब भी कोई निर्णय लिये जाते हैं, तो इसका पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह का असर पड़ता है. अब जब मंगलवार को प्रभारी अविनाश पांडे रांची आएंगे, तो पार्टी के सभी सीनियर लीडर, को-ऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य बैठकर निर्णय लेंगे कि कैसे राज्य में गठबंधन को आगे लेकर बढ़ना है.

जेएमएम के पास इतनी संख्या कि वह अपना प्रत्याशी भेजने में सक्षम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जेएमएम ने जो भी फैसला लिया होगा, वह काफी सोच-समझ कर लिया होगा. कांग्रेस की जो बात है, उससे आलाकमान को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जेएमएम के पास पर्याप्त संख्या बल है. वह अपने प्रत्याशी को अपने बल पर चुनाव जीता सकता है. इसे भी पढ़ें –लालू">https://lagatar.in/lalu-also-went-to-supreme-court-to-stop-cbi-investigation-but-had-to-go-to-jail-hemant-also-repeating-the-same-history-babulal/">लालू

भी CBI जांच रोकने सुप्रीम कोर्ट गये थे, लेकिन जेल जाना पड़ा, हेमंत भी वही इतिहास दोहरा रहे- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही