Lagatar Desk: केंद्र सरकार ने वाहनों के लिए पोल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने को लेकर नया आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, पुराने वाहन चालकों के लिए समस्या बढ़ने वाली है. उन्हें हर तीन माह पर अपने गाड़ी का प्रदूषण जांच कराना होगा और हर तीन माह पर सर्टिफिकेट को रिन्यूअल कराना होगा. यह आदेश बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 स्तर के वाहनों पर लागू होगा.
नए आदेश के मुताबिक जिनके पास नए वाहन हैं, उनके लिए राहत की खबर है. उनका प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट तीन साल के लिए वैध रहेगा. यानी एक बार सर्टिफिकेट लेने के बाद अगले तीन साल तक की छुट्टी. यह आदेश बीएस-6 स्तर के वाहनों पर लागू होगा. छह से लेकर दस साल तक के पुराने बीएस-सिक्स वाहन को एक साल के प्रदूषण सर्टिफिकेट मिलेगा, जबकि दस से साल अधिक उम्र के वाहन को छह महीने के लिए.
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नये नियम
इसे भी पढ़ें -
नए आदेश में बीएस-4 स्तर के वाहन को हर छह माह पर अपने प्रदूषण सर्टिफिकेट को रिन्यू करवाना अनिवार्य किया गया है. केंद्र सरकार के नए आदेश ने जहां नई गाड़ी, खास कर बीएस-6 के मालिकों को बड़ी राहत दी है, वहीं पुरानी गाड़ियों के मालिकों को अब पहले कम समय में प्रदूषण सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

