Search

 
 
 

भाजपा विधायक दल की बैठक में बोले सचेतक- हमारी ही होगी राज्यसभा सीट

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की.
 

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राज्यसभा चुनाव के निमित्त प्रभारी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. 

 

विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी देने का निर्णय लिया है. केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशी तय करना है. शुक्रवार की देर रात या शनिवार सुबह तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. 

 

नवीन जायसवाल ने कहा कि जब कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ता है तो उसके पास वोट मांगने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक होते हैं. बीजेपी उम्मीदवार के पास 81 विधायक हैं. पक्ष हो, विपक्ष हो उम्मीदवार को सभी से वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है. बीजेपी के प्रत्याशी की घोषणा होते ही एनडीए के सभी विधायक राज्यसभा प्रत्याशी के नॉमिनेशन में एक साथ शामिल होंगे. पार्टी को पूर्ण विश्वास है की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगी. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. पार्टी के दो दिनों तक कई कार्यक्रम तय हैं. इसको लेकर भी वरीय नेताओं द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. 

 

इस बैठक में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा,  अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्व्कल भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही