Berlin : एक समय जितना खतरा अमेरिका को हिटलर से था आज उससे ज्यादा खतरा पुतिन से है. यह बात दुनिया भर में प्रमुख टैक्स चोरी और धोखाधड़ी का खुलासा करने वाले पनामा पेपर्स के व्हिसलब्लोअर ने कही है. अपनी जान के खतरे का अंदेशा जताते हु उन्होंने कहा है कि उन्हें रूस मार सकता है. जान लें कि व्हिसलब्लोअर ने जर्मनी की मैग्जीन डेर स्पीगल को दिये इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया है. इंटरव्यू शनिवार को प्रकाशित किया गया है. हालांकि मैग्जीन ने इंटरव्यू व्हिसलब्लोअर के बदले हुए नाम (जॉन डो) से प्रकाशित किया है. मैग्जीन के अनुसार जॉन ने कहा कि उनके पास शीर्ष रूसी अधिकारियों और उनके सहयोगियों, जिन्होंने यूक्रेन युद्ध को भी फंडिंग की, उनकी वित्तीय अनियमितताओं के सबूत हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने जीवन को लेकर कोई डर है? उनका जवाब था, यह एक जोखिम है, जिसके साथ मैं जी रहा हूं. कहा कि रूसी सरकार मुझे मारना चाहती है. इसे भी पढ़ें : World">https://lagatar.in/world-athletics-championships-neeraj-chopra-won-silver-in-88-13m-javelin-indias-medal-came-after-19-years/">World
Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत की झोली में आया मेडल
निदेशालय के रडार पर एमनेस्टी यूके, कहा, राष्ट्रविरोधी हरकतों को अंजाम देने के लिए भारत में भेजे 51 करोड़
Athletics Championships : नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत की झोली में आया मेडल
पुतिन अमेरिका के लिए हिटलर से बड़ा खतरा
जॉन ने दावा किया कि एक समय जितना खतरा अमेरिका को हिटलर से था आज उससे ज्यादा खतरा पुतिन से हैं. कहा कि शेल कंपनियां पुतिन की सबसे अच्छी दोस्त हैं. व्हिसलब्लोअर का आरोप था कि शेल कंपनियां रूसी सेना को पैसे देती हैं, जो यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों को मारती हैं. पुतिन की मिसाइलें शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाती हैं. कहा कि इन गुमनाम कंपनियों की कोई जवाबदेही नहीं. यह भयावह है. जवाबदेही के बिना समाज कार्य नहीं कर सकता. इसे भी पढ़ें : प्रवर्तन">https://lagatar.in/amnesty-uk-on-enforcement-directorates-radar-said-for-carrying-out-anti-national-acts-51-crore-sent-to-india/">प्रवर्तननिदेशालय के रडार पर एमनेस्टी यूके, कहा, राष्ट्रविरोधी हरकतों को अंजाम देने के लिए भारत में भेजे 51 करोड़
Leave a Comment