Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में लव जेहादियों की हिम्मत काफी बढ़ गई है. सजा काट के आने के बाद भी न प्रशासन का डर है, ना फिर से पकड़े जाने का. ट्विट करते हुए बाबूलाल ने कहा कि 14 जनवरी को अरमान खान ने लव जिहाद में रामगढ़ की ममता की निर्ममता से हत्या कर दी. ममता की हत्या के बाद अरमान का भाई आरजू खान ममता की बहन को जान से मारने की धमकी देने लगा. इस मामले में काफी दबाव के बाद आरजू की गिरफ्तारी हुई. अब वही आरजू जेल से निकलकर फिर से एक लड़की पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए बुधवार (31 मई) की रात 8 अपराधियों के साथ जबरन उसके घर घुसा और उसे जान से मारने की कोशिश की. https://twitter.com/yourBabulal/status/1664135801515692032
उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. आखिर ऐसे लोगों को कौन संरक्षण देता है, जो दोबारा अपराध करने से भी नहीं हिचकते. राज्य में ऐसी घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है. अभी गिरिडीह का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब रामगढ़ में ऐसा दुःसाहस. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को द केरला स्टोरी एक काल्पनिक फिल्म मात्र लगती हो, लेकिन झारखंड में बड़े पैमाने पर ऐसा षड्यंत्र चल रहा है, इन षड्यंत्रों को रोकने की दिशा में वे अपना राजधर्म निभाएं. इसे भी पढ़ें - जमीन">https://lagatar.in/land-for-job-case-misa-bharti-reached-rouse-avenue-court-now-next-hearing-will-be-on-july-12/">जमीन
के बदले नौकरी मामला : मीसा भारती पहुंची थी राउज एवेन्यू कोर्ट, अब 12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment