Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत के किये की सजा जगरनाथ क्यों भुगतें : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : झारखंड में शराब बेचने के लिए नियुक्त छत्तीसगढ़ की कंसल्टेंट कंपनी को हटाए जाने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्विट कर सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि लगता है कि अब झारखंड में छत्तीसगढ़ी शराब घोटाले का भी भांडा जल्दी ही फूटने वाला है. दिल्ली के मनीष सिसोदिया की हालत देखकर हमारे उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो की अंतरात्मा जग गई है. छत्तीसगढ़ी कंसल्टेंट की छुट्टी कर दी गई है और 700 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके इस शराब पॉलिसी की समीक्षा का आदेश मंत्री ने दे दिया है.

हेमंत सोरेन के कान पर एक साल बाद जू रेंगा है

बाबूलाल ने कहा कि वे तो शुरू से ही कह रहे थे कि शराब कारोबार में बड़ा घोटाला हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कान पर एक साल बाद जू रेंगा है. उन्होंने कहा कि चलिये इससे आगे कुछ सुधार हो जाए, लेकिन जिन लोगों ने मिलकर एक साल का माल डकारा है, उनका लेखा-जोखा तो हेमंत सोरेन को ही देना होगा. और इस चोरी की सजा भी इन्हीं लोगों को मिलेगी. मंत्री जगरनाथ महतो तो सीधे-सादे आदमी ठहरे. हेमंत सोरेन के किये की सजा वो सिसोदिया की तरह क्यों भुगतें. जो लोग खाये हैं, वो समझेंगे. लगता है इसी खतरे को भांप कर मंत्री ने अपना पल्ला झाड़ मियां की जूती मियां के सिर दे मारी है. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-also-supported-60-_40-nai-chalto/">भाजपा

ने भी किया #60-_40 नाय चलतो का समर्थन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही