Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध कॉस्मेटिक और दवा बनाने के मामले में लीपापोती हुई तो करेंगे आंदोलन :समिति

Ranchi: ड्रग कंट्रोल टीम की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को भी रामगढ़ सहित रांची के रातू चट्टी और पीपी कंपाउंड, हिंदपीढ़ी के नाला क्षेत्र में छापेमारी की गई. छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं और एक ट्रक नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्‍त किए गए थे. इसमें मूलतानी मिट्टी, हैंडवाश से लेकर फेस पैक तक शामिल हैं. वहीं इस छापेमारी के बाद अब इसे लेकर ऐसी कंपनियों को खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है. इसे पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-food-safety-officer-arrested-along-with-broker-taking-bribe/">धनबाद:

रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दलाल के साथ गिरफ्तार
स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष मक्खन पाठक ने कहा कि अवैध रूप से कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली कंपनी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं. औषधीय निदेशालय के नेतृत्व पर रांची में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर इसका खुलासा हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि अब तक किसी भी कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई है, मतलब यह स्पष्ट होता है कि इस गंभीर मुद्दे पर लीपापोती कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की योजना बन चुकी है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.

अवैध कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ धरना

स्वर्णरेखा जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष मक्खन पाठक ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम इसका विरोध करेंगे. शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर मौजूद महादेव मंदिर परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. यह आम लोगों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला है, जिसपर औषधि निदेशालय कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/instructions-to-the-government-to-file-a-detailed-reply-in-the-case-of-congress-mla-deepika/">कांग्रेस

MLA दीपिका पांडे के मामले में सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश, पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार

कार्रवाई के दौरान ये सामान किए गए थे जब्त

– सफेद और काली डिसइंफैक्टेंट और टॉयलेट क्लीनर – नेलपॉलिश – फिनाइल की बड़ी संख्या में खाली बोतल और जार – हैंडवॉश, कलरेंट परफ्यूम और प्योर ग्लीसरिन – लेबल स्टीकर, भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल – मैनुअल सीलिंग, पंचिंग मशीन और कैश मेमो

इन कंपनियों में मिला अवैध कॉस्मेटिका 

  • जियोनयहोदा फार्म इंडस्ट्रीज लोअर चुटिया
  • प्रगति उद्योग बीआईटी मेसरा
  • शुभम सास्वत मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, हरमू हाउसिंग कॉलोनी
  • किरण केमिकल प्रोडक्टस एंड किरण इंटरप्राइजेज अपर बाजार
  • मीना केमिकल्स संत नगर झिरी, रातू
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही