Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता की आवाज उठाते रहेंगे : डॉ शशिभूषण मेहता

Medininagar (Palamu): मनातू प्रखंड सह अंचल के कर्मियों ने शनिवार को धरना दिया. कर्मियों ने पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता का विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार करते हुए प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार को विधायक मनातू बीडीओ सुनील प्रसाद के सरकारी आवास गए. उन पर ड्यूटी आवर में शराब पीने का आरोप लगाया. इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था. इसे लेकर बीडीओ ने मनातू थाना में एक आवेदन दिया. जिसमें विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिस ने बताया कि कर्मियों से आवेदन प्राप्त हुआ है. इसकी जांच शुरू कर दी गई है. बीडीओ ने बताया कि कर्मियों ने एक आवेदन स्थानीय थाना में दिया है. कहा कि प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया है. इसकी सूचना ईमेल के माध्यम डीसी और डीडीसी को दी गई है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था
वहीं विधायक डॉ मेहता ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को उठाते रहेंगे. प्रखंड कार्यालय को लूट और शराब का अड्डा बना दिया गया है, जो नहीं होने देंगे. पलामू डीसी शशि रंजन ने जांच का आदेश दे दिया है. डीसी के निर्देश पर सदर एसडीएम राजेश कुमार शाह ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके बाद बीडीओ के आग्रह पर प्रखंड कर्मी काम पर लौट गये. इसे भी पढ़ें- रविवार">https://lagatar.in/nda-mps-meeting-in-delhi-on-sunday-pm-modi-will-also-attend-dinner-after-brainstorming-on-presidential-election/">रविवार

को NDA सांसदों की बैठक दिल्ली में, पीएम मोदी भी शामिल होंगे, राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन के बाद डिनर भी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही