Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असंगठित मजदूरों के हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ेंगे : सूरज कुमार सिंह

Garhwa : कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने राजद जिलाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह को यूनियन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है. सूरज सिंह ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसपर हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे. सूरज ने कहा कि इस यूनियन के अध्यक्ष सरयू राय जो कि संसदीय इतिहास में ईमानदारी की मिशाल कायम कर चुके हैं, जिन्हें झारखंड ही नहीं पूरा देश जानता है. वहीं दूसरी तरफ यूनियन के महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी जो कि एक भूतपुर्व सैनिक भी हैं. ऐसे नेताओं के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में ही कोयला उद्योग में कार्यरत मजदूरों का कल्याण हो सकता है. जिस प्रकार हमारे दोनों नेताओं ने भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं किया, उसी प्रकार मैं भी उनके सिद्धांतों को अपनाकर मजदूरों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/high-court-directs-dsp-pramod-mishra-to-record-statement-before-ed-hc-bans-arrest/">बड़ी

खबर : हाईकोर्ट से DSP प्रमोद मिश्रा को निर्देश – ED के समक्ष बयान दर्ज करवाएं, HC ने गिरफ्तारी पर लगायी रोक
राष्ट्रीय महामंत्री का संदेश है कि मजदूरों से संबंधित मुख्य काम जैसे:-आवास आवंटन, चिकित्सा, शिक्षा, पदोन्नति तथा मजदूरों के मिलने वाले कोई भी पावना(भुगतान) में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कोयला उद्योग में कार्यरत मजदूरों के साथ-साथ कोलियरी में कार्यरत असंगठित मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमारी यूनियन कार्य करेगी. साथ ही कोयला उद्योग से विस्थापित एवं विस्थापन के शिकार परिवार को सही हक एवं रोजगार दिलाने के लिए भी संघर्ष किया जायेगा. मजदूरों के काम में भ्रष्टाचार में शामिल चाहे अधिकारी हों, कर्मचारी हों या नेता उन्हें बख्सा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन मजदूरों एवं उनके परिवार के चेहरे पर खुशी देखना चाहती है. हम भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं करेंगे. जल्द ही रजहरा क्षेत्र के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय कमिटी बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगाा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही