Search

 
 
 

विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाएंगे : मनीष जायसवाल

 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर ढोल-नगाड़ा बजा कर आतिशबाजी की Ramgarh:  लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है. नाम की घोषणा के अगले दिन रविवार को मनीष जायसवाल रामगढ़ पहुंचे. यहां सुभाष चौक, नयानगर बरकाकाना, बरकाकाना चौक पर जायसवाल का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और कहा कि इस बार हजारीबाग की जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताएगी. भाजपाईयों ने मनीष जायसवाल को माला पहना कर व ढोल नगाड़ा बजाते हुए आतिशबाजी भी की. इधर मनीष जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग की जनता एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उसके उम्मीदवार को जिताएगी. इसे भी पढ़ें-राजनीति">https://lagatar.in/kalpana-will-enter-the-field-of-politics-took-blessings-of-dishom-guru-on-her-birthday/">राजनीति

के मैदान में उतरेंगी कल्पना, जन्मदिन पर दिशोम गुरु का लिया आशीर्वाद

जनता एनडीए की झोली में 400 से ज्यादा सीटें डालेगी : मनीष

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का विजन विकसित भारत बनाना है. इसी विजन को पूरा करना हर सांसद का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. हजारीबाग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत पिछले 30 वर्षों से इसी पार्टी के सांसद रहे हैं. अब विकास की इस लकीर को और आगे बढ़ाना है. पूरे देश की जनता इस बार 400 से ज्यादा सीटें एनडीए की झोली में डालेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल नेटवर्क को बढ़ाना है. हजारीबाग कोयलांचल क्षेत्र है और यहां विस्थापन एक बड़ा मुद्दा है. विस्थापितों को सम्मान के साथ उनका अधिकार दिलाना भी मुख्य उद्देश्य है. स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजीत पांडे, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, राष्ट्रीय लोजपा जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी,, लोजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, राजू कुशवाहा, बशुध तिवारी, दिलीप सिंह, विजय जायसवाल, रंजीत पांडे, चंद्रशेखर चौधरी, रंजीत सिन्हा, रॉबिन गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, वरुण सिंह, अमित कुमार, संतोष स्वर्णकार, शंभु कुमार, अजीत गुप्ता, ब्रजेश पाठक, बबलू साव, राजेंद्र महतो, नमेंद्र चंचल, प्रवीण कुमार सोनू, भीमसेन चौहान, सत्यजीत सिंह, संतोष साव, शीतल सिंह, तरुण शाह, नीतीश कुमार, अभिषेक चौधरी, संतराज पासवान, रवि सिंह, सुबोध सिंह, जगदीश शर्मा, महेश चौधरी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-basmatiya-devi-finally-gets-a-tricycle/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : आखिरकार बसमतिया देवी को मिल गया ट्राइसाइकिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही