: एसएसपी ने बांटे गुमशुदगी के 350 मोबाइल
क्राइम में 100 फीसदी मिल रही है सफलता
एसएसपी प्रभात कुमार का कहना है कि जब से वे जिले में प्रभार संभाले हुये हैं तब से उन्हें क्राइम में 100 फीसदी सफलता हाथ लगी है. इसके लिये सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी के अलावा सभी थाना प्रभारियों का भी सहयोग मिला है. शहर में ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है जिसमें पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी हो.आम लोगों का सहयोग चाहिये
एसएसपी ने कहा कि शहर के लोग पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे से भी उम्मीद करेंगे कि उनका सहयोग मिलता रहेगा. आम तौर पर मोबाइल गुम होने के बाद लोग यह उम्मीद छोड़ देते हैं कि उन्हें फिर से मोबाइल मिल सकती है, लेकिन पुलिस उसे भी संभव कर दिखा रही है. अब आम लोगों को भी चोरी की मोबाइल खरीदने के मामले में जागरुक होने की जरूरत है. अगर किसी को मोबाइल रास्ते में मिल गयी है तो उसे थाने में जाकर जमा कर देना चाहिये. इसके बाद पुलिस मोबाइल को मालिक तक पहुंचाने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-jagarnath-mahato-said-1932-based-local-policy-bill-will-be-sent-to-the-governor-again-after-correcting-the-errors/">मंत्रीजगरनाथ महतो ने कहा- त्रुटियों को ठीक कर फिर से राज्यपाल को भेजा जायेगा 1932 आधारित स्थानीय नीति विधेयक [wpse_comments_template]

Leave a Comment