Search

 
 
 

झारखंड जनता दल का विलय जेडीयू में करेंगे : गौतम सागर राणा

 
Hazaribagh: झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने शुक्रवार को अपने आवास मंगल बाजार में प्रेस वार्ता की. उनके साथ पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन यादव और केंद्रीय महासचिव राजेश कुमार भी थे. गौतम राणा ने कहा कि 16 अक्तूबर को अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में करेंगे. कहा कि अभी भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति संपूर्ण भारत में कर रही है. ऐसी राजनीति के विरुद्ध वे लोग एकजुट हो कर मुकाबला करेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर वे अपनी पार्टी के सारे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
पार्टी के उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि पार्टी का एक शिष्टमंडल उनके नेतृत्व में पटना जा कर नीतीश कुमार से मिलकर भाजपा से संबंध तोड़ने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया. नीतीश कुमार ने शिष्टमंडल से कहा कि सांप्रदायिकता के विरुद्ध एकजुट होना अभी राजनीति की जरूरत है. झारखंड जनता दल इस आवश्यकता को समझते हुए और नीतीश कुमार से प्रभावित हो कर जनता दल यूनाइटेड में विलय करने का निर्णय लिया है. केंद्रीय महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अन्य कई नेता पटना से रांची आ रहे हैं. इसी दिन कार्निवल हॉल रांची में दिन पार्टी विलय का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में हजारीबाग समेत प्रांत के अन्य हिस्सों से काफी संख्या में झारखंड जनता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे और पार्टी के निर्णयों के साथ खड़े रहेंगे.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही