Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं.बीते दिनों सोशल मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है.
यहां तक दावा किया गया कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी फाइनल हो चुकी है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.
सारा तेंदुलकर फिलहाल हैं सिंगल, शादी का नहीं है प्लान
सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है. बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने सारा की शादी की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.

