Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या 26 मई से भारत में बंद हो जायेंगे Twitter, Facebook और Instagram

Advertisement
Advertisement

 LagatarDesk :  क्या भारत में कल से Twitter,">https://twitter.com/home?lang=en">Twitter,

Facebook">https://en.wikipedia.org/wiki/Facebook">Facebook

और Instagram बंद हो जायेगी. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कल से इन एप पर बैन लगा सकती है. दरअसल केंद्र सरकार ने 25 फरवरी को सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था. सरकार ने इन कंपनियों को तीन महीने का समय दिया था. जिसकी अवधि 26 मई को पूरी होने वाली है. फिलहाल केवल कू (Koo) इन नियमों का पालन कर रही है. इसके अलावा किसी कंपनी ने नियमों का पालन नहीं किया है.

नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, Twitter, Facebook और Instagram ने अभी तक सरकार के नियमों का पालन नहीं किया है. इसलिए अनुमान है कि 26 मई से इनकी सेवाओं को बंद भी किया जा सकता है. उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है. दरअसल केंद्र सरकार ने डिजिटल कंटेंट को रेग्यूलेट करने के लिए कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी आदि को नियुक्त करने के लिए कहा था. सभी अधिकारी भारत में कार्यरत होने चाहिए. इसके अलावा शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने जैसी चीजें भी इसमें शामिल हैं.

नये नियम में तहत की जायेगी कमेटी का गठन

इस नये नियम के तहत इसमें एक कमेटी का भी गठन किया जायेगा. जिसमें डिफेंस, एक्सटर्नल अफेयर्स, गृह मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय, लॉ, आईटी और वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मंत्रालय के लोग शामिल होंगे. इनके पास आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर सुनवाई करने का अधिकार होगा. इसके अलावा सरकार संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के स्तर के एक अधिकारी को “ऑथेराइज्ड ऑफिसर” के रूप में नामित करेगी, जो कंटेंट को ब्लॉक करने का निर्देश दे सकता है. यदि कोई अपीलीय निकाय मानता है कि सामग्री कानून का उल्लंघन करती है, तो उसे जारी किये जाने वाले ब्लॉकिंग ऑर्डर्स के लिए कंटेंट को सरकार द्वारा नियंत्रित कमेटी को भेजने का अधिकार होगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही