हजारीबाग लोस क्षेत्र के राजग प्रत्याशी ने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में किया जनसंवाद Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को गोला प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क किया. विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार पिछले 55 दिनों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का गांव-गांव जा रहा हूं. सैकड़ों गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद किया है. हर क्षेत्र में लोगों में एनडीए और भाजपा विशेषकर मोदी सरकार को लेकर एक अलग तरीके का उत्साह देख रहा हूं. मोदी सरकार ने राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर देश और देशवासियों का मान- सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में है प्रचंड लहर और रुझान है. क्षेत्र की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को तैयार है. कहा कि सबका साथ- सबका विकास की मोदी की गारंटी को स्वीकार करें और तीसरी बार देशहित और जनहित में मोदी सरकार बनाएं. इसे भी पढ़ें-संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-again-in-headlines-arms-and-ammunition-recovered-in-cbi-raid-mamata-government-appeals-to-sc/">संदेशखाली
फिर सुर्खियों में, सीबीआई की छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामद, ममता सरकार की SC में गुहार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/26rc_m_70_26042024_1-लललल-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
फेज में 88 लोस सीट पर चुनावः मणिपुर, त्रिपुरा, असम, बंगाल और छग में बंपर वोटिंग, यूपी में महज 52 फीसदी मतदान
फिर सुर्खियों में, सीबीआई की छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद बरामद, ममता सरकार की SC में गुहार
11 पंचायत के 18 गांवों में किया जनसंपर्क
मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र की 11 पंचायतों के 18 गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद किया. जायसवाल ने दौरे की शुरुआत मां छिन्नमस्तिका की पावन धरती रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड स्थित हुप्पू पंचायत स्थित ग्राम तोयर के स्व. दशरथ महतो चौक से किया. यहां उनका स्थानीय भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया. असके बाद ग्राम हुप्पू, खोखा, बंदा, मूरपा, कोराम्बे, रकवा, सुतरी, मगनपुर बाज़ारटांड़, सोसोकला, कुम्हारदग्गा, डभातु बाज़ार टांड़, बरियातू अखाड़ा, कामता बरवाटांड़, गोला चौक बाज़ार और चाडी हेरमदग्गा पहुंचकर फिर एकबार मोदी सरकार बनाने की अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. इस दौरान हरेक गांवों में राजग प्रत्याशी का स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहित होकर स्वागत किया.alt="" width="600" height="400" />
खरीदकर खाया खीरा, कैरम पर आजमाया हाथ
जायसवाल गोला प्रखंड स्थित हेसापोडा पंचायत के ग्राम कोराम्बे बाज़ारटांड़ पहुंचे तो यहां उनकी नज़र बाज़ार में बिक रहे खीरा पर गयी. गर्मी में स्फूर्ति और ऊर्जा बरकरार रखने के लिए उन्होंने यहां से खीरा खरीद कर खाया. इसके बाद यहां एक पेड़ के छांव में कैरम बोर्ड खेल रहे कुछ युवाओं संग उन्होंने हाथ भी आजमाया. उन्होंने चुनाव की व्यस्तता के बीच ऐसे पल को राहत प्रदान करने वाला बताया. इसे भी पढ़ें-दूसरे">https://lagatar.in/elections-on-88-low-seats-in-the-second-phase-bumper-voting-in-manipur-tripura-assam-bengal-and-chhattisgarh-only-52-percent-voting-in-up/">दूसरेफेज में 88 लोस सीट पर चुनावः मणिपुर, त्रिपुरा, असम, बंगाल और छग में बंपर वोटिंग, यूपी में महज 52 फीसदी मतदान
Leave a Comment