- महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम में शामिल थीं
Ranchi : जापान में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के विजेता
खिलाड़ी महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और दीपिका सोरेन को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा सम्मानित किया
गया. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हिमांशु मोहन, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त सचिव ने
खिलाड़ियों को बुके, मोमेंटो एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित
किया. मौके पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह , हॉकी
ओलंपियन मनोहर टोपनो उपनिदेशक साझा देव शंकर दास के अलावे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी के खिलाड़ी, आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बरियातू के
खिलाड़ी एवं निदेशालय साझा के अधिकारी उपस्थित
थे. कार्यक्रम के दौरान तीनों
खिलाड़ियों ने कहा कि झारखंड सरकार ने हम जैसे
खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का संचालन कर रही है, जहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के वजह से ही हम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रदर्शन कर पा रहे
हैं. ट्रेनिंग के लिए विदेशी कोच भी बुलाए जायेंगे
हिमांशु मोहन ने कहा कि आप अपना गोल निश्चित कर लें तो सफलता
मिलेगी. भोलानाथ सिंह ने कहा कि अब झारखंड के बहुत सारे
खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में अपना स्थान बना रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे
हैं. खिलाड़ियों के ट्रेनिंग के लिए विदेशी कोच भी बुलाए
जायेंगे. खेल निदेशक सरोजनी
लकड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम सही ढंग से करें आपको सभी सुविधा देने के लिए झारखंड सरकार तैयार
खड़ी हैं, किसी तरह की कोई परेशानी हो तो आप इसकी सूचना विभाग को दे सकते
हैं. इसे भी पढ़ें – योग">https://lagatar.in/yoga-instructors-protest-in-front-of-raj-bhavan-by-doing-headstand/">योग
प्रशिक्षकों ने राजभवन के सामने शीर्षासन कर किया विरोध प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment