Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में जीतना एशेज जीतने से बड़ी बात : स्टीव स्मिथ

Border-Gavaskar Trophy 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 9 फरवरी यानी गुरूवार से शुरू होगी. पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने कहा है कि भारत में जीतना एशेज जीतने से बड़ी बात है. इससे पहले स्टीव स्मिथ समेत दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने बताया है कि टीम इंडिया के खिलाफ खेलने पर कितना दबाव होता है. उन्होंने भारत के खिलाफ जीत को एशेज से बड़ी बताई है. स्टीव स्मिथ ने कहा, ” टेस्ट मैच जीतने के लिए यह एक कठिन जगह है, ऐसे में सीरीज जीतना बहुत बड़ी बात होगी. मुझे लगता है कि अगर हम भारत में जीत एशेज से बड़ी होगी.” उधर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का माइंड गेम जारी है. उसने एक ट्वीट करके टीम इंडिया का मजाक उड़ाया है. इसे भी पढ़ें:लोकसभा">https://lagatar.in/in-debate-on-motion-of-thanks-in-lok-sabha-rahul-surrounded-center-said-who-imposed-agneepath-scheme-answer-on-adani/">लोकसभा

में धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में राहुल ने केंद्र को घेरा, कहा – अग्निपथ योजना किसने थोपी, अडाणी पर दें जवाब

भारतीय टीम काफी मजबूत : मिचेल स्टार्क

भारत में खेलने को लेकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा, “भारत में सीरीज खेलना हमारे ग्रुप के लिए खास होगा. मुझे लगता है कि भारत के लिए दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए हमेशा खास रहता है. यह उन जगहों में एक हैं जहां कि परिस्थितियों में खेलने में कठिनाई होती है. इस समय भारतीय टीम काफी मजबूत है. मुझे लगता है कि यह वास्तव में विशेष होगा.” मिचेल स्टार्क ने आगे कहा, “एक तरफ आपके पास एशेज का इतना बड़ा इतिहास है… चाहे आप इंग्लैंड में खेलें या न खेलें और फिर आपका या भारत दौरा है, जहां ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीमों को सफलता नहीं मिली है. इसलिए, अगर हम विदेश में एशेज और भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर सकें तो यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी बात होगी, लेकिन निश्चित रूप से इस साल ऐसा करने का एक अनूठा अवसर होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/wwww.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

भारत में भारत को हराना चुनौती- डेविट वॉर्नर

वहीं डेविड वॉर्नर ने कहा, ” वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं. उस आखिरी एशेज का हिस्सा बनना शानदार था, लेकिन भारत में भारत को हराना… हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे कठिन चुनौती है.” जबकि जोश हेजलवुड ने कहा, “इंग्लैंड में सीरीज जीतना और भारत में सीरीज जीतना सोचने वाली चीज है… पिछली बार हमारे पास सीरीज जीतने के अच्छे मौके थे, लेकिन ऐसा कर नहीं कर पाए. ऑस्ट्रेलिया को यहां जीते हुए लंबा समय हो गया है और काफी कम वहां जीते हैं. विश्व क्रिकेट में इसी तरह प्रतिस्पार्धा चलती है… हम भारत में जीतने की कोशिश करेंगे.” इसे भी पढ़ें:BJP">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-hc-directs-him-to-file-reply/">BJP

सांसद निशिकांत दुबे को मिली राहत बरकरार, HC ने जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/tttt-9.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू ने अपने ट्वीट अकाउंट पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का वीडियो शेयर किया है. भारतीय टीम दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ढेर हो गई थी. वीडियो इसी पारी का है. इसके साथ कैप्शन लगाया गया है. 36 पर ऑल आउट. इसके साथ इमोजी भी लगाई गई है. गुरुवार से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही