Search

 
 
 

शीतकालीन सत्रः बालू के मुद्दे पर फिर सदन में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उठाया.  जल नल योजना, अबुआ आवास जैसे मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है.सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उठाया.  जल नल योजना, अबुआ आवास जैसे मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार बहस हुई. सदन की कार्यवाही फिलहाल 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. 


इससे पहले सदन में खरसावां गोलीकांड को लेकर खरसावां विधायक ने खरसावां गोलीकांड को लेकर न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की शहीदों को लेकर मुकम्मल जानकारी के सवाल पर मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि न्यायिक आयोग ने ओडिशा और बंगाल जाकर जांच कमेटी ने स्वीकार किया कि लाखों लोग सभा में शामिल थे. सरकार एक कमेटी गठित कर शहीदों की पहचान को सामने लाने का प्रयास करेगी, सरकार अपनी प्रक्रिया पूरी कर शहीदों को चिन्हित करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की गठन करेगी.


वहीं बालू के मुद्दे पर सदन में हंगामा शुरू हुआ. विधायक सीपी सिंह ने 100 रुपये में 100 सीएफटी बालू देने के सवाल को लेकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया, इसके जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि मैंने कल सदन में जो वक्तव्य दिया था, वह बिल्कुल सही है.


कहा कि सरकार गुमराह नहीं कर रही है. अगर सदस्यों को सीएफटी समझ नहीं आता तो मैं कह रहा हूं कि 100 रुपया में एक ट्रैक्टर बालू मिलेगा. इसपर सदन में शोर शराब होने लगा. फिर अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही