Search

 
 
 

विंटर स्टोर्म फर्न :  अमेरिका में 30 की मौत, 1,300 मील तक बर्फ ही बर्फ, 6 लाख घरों में बिजली गुल

तूफान ने इतना कहर बरपाया कि  देश के लगभग 1,300 मील लंबे इलाके में एक फुट से ज्यादा गहरी बर्फ जम गयी. कई राजमार्ग बंद करने पड़े.  उड़ानें रद्द हो गयी. स्कूल बंद कर दिये गये.. नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, पिट्सबर्ग के उत्तरी इलाकों में 20 इंच तक बर्फबारी हुई.
 

Washington :  अमेरिका में आये शक्तिशाली तूफान के कारण अब तक 30  लोगों की मौत होने की खबर है. विंटर स्टोर्म फर्न के कारण देश के बड़े हिस्से में भारी बर्फबारी जारी है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के कारण 6 लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल है.


यात्रा में बाधा उत्पन्न होने से लाखों लोग परेशानियों में घिर गये हैं. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को तूफान के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ज्यादा बर्फ जमा हो गयी.


दक्षिणी इलाकों में  बारिश के कारण पेड़ गिरे, बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गयी.जिस कारण लाखों लोगों के अंघेरे में रहना पड़ा. अधिकारियों के अनुसार तूफान अर्कांसस से न्यू इंग्लैंड तक फैलता चला गया.  


तूफान ने इतना कहर बरपाया कि  देश के लगभग 1,300 मील लंबे इलाके में एक फुट से ज्यादा गहरी बर्फ जम गयी. कई राजमार्ग बंद करने पड़े.  उड़ानें रद्द हो गयी. स्कूल बंद कर दिये गये.. नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, पिट्सबर्ग के उत्तरी इलाकों में 20 इंच तक बर्फबारी हुई.  


सोमवार देर रात से मंगलवार तक तापमान शून्य से 25 डिग्री फॉरेनहाइट तक गिर गया.  मिसिसिपी के अधिकारियों ने कहा कि राज्य 1994 के बाद से अब तक के सबसे भीषण बर्फीले तूफान से जूझ रहा है.


आपातकालीन सेवा में लगे स्वयंसेवकों ने कई वार्मिंग सेंटर स्थापित तक कंबल, पानी और जनरेटर वितरित किये.  FlightAware के अनुसार, सोमवार को देशभर में 8 हजार से ज्यादा उड़ानें देर से उड़ी या रद्द कर दी गयी.

 
न्यूयॉर्क सिटी में सबसे ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गयी. सेंट्रल पार्क में 11 इंच बर्फ गिरी. एनओएए के पूर्व वैज्ञानिक रयान माउ के अनुसार अमेरिका के 48 राज्य 2014 के बाद से सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान की ओर बढ़ रहे हैं.  


 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही