Search

 
 
 

भाजपा से कोई मुकाबला कर रहा है तो वह ममता बनर्जी है, दीदी को जनता फिर सीएम बनायेगी : अखिलेश यादव

ममता बनर्जी कल बुधवार दोपहर 12 बजे सिंगूर में रैली का आयोजन करेंगी. इसके बाद शाम 4 बजे दिल्ली रवाना हो जायेंगी. सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में चुनाव आयोग के सामने धरना देंगी.
 

Kolkata : समाजवादी पार्टी के प्रमुख  व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को कोलकाता के नबन्नो राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.

 

 

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  पूरे देश में अगर भाजपा से कोई मुकाबला कर रहा है तो वह ममता बनर्जी कर रही हैं. यही मुकाबला करने से बीजेपी से मुकाबला किया जा सकता है.


चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, वे पश्चिम-बंगाल के लिए SIR ये लेकर आये हैं. कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाल पायें.

 

अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि चुनाव आयोग SIR के बहाने NRC लागू कर रहा है. चुनाव आयोग आम जनता को परेशान कर रहा है. ज्यादा से ज्यादा वोटरों के नाम काटने की साजिश रची जा रही है.  

 

सपा चीफ ने कहा कि  SIR के बहाने दीदी को परेशान करने का काम किया जा रहा है. लेकिन यहां की जनता का दीदी के साथ प्यार और लगाव है. वह पुनः यहां से दीदी को मुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं.  

 

समाजवादी पार्टी चीफ ने  कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा का संगठन है, जहां भाजपा  को अपनी हार निश्चित लगती है तो इन संस्थाओं को आगे कर दिया जाता है..

 

अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि दीदी को डिजिटल डकैती को बचा लिया. दीदी ने ईडी को हरा दिया. वो(ईडी) पेन ड्राइव का पेन नहीं भूल पा रही है. हमारा पूरा सहयोग दीदी के साथ है.
 

 
खबर है कि ममता बनर्जी कल बुधवार दोपहर 12 बजे सिंगूर में रैली का आयोजन करेंगी. इसके बाद शाम 4 बजे दिल्ली रवाना हो जायेंगी. सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में चुनाव आयोग के सामने धरना देंगी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही