Search

 
 
 

यूजीसी विवाद, सरकार नींद से जागी, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा

श्री प्रधान ने कहा कि डिस्क्रिमिनेशन के नाम पर किसी को भी नियमों का गलत इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा. इस मामले में जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी. सभी कार्रवाई संविधान के दायरे में रख कर जायेगी.
 

New Delhi :  यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) के नियमों को लेकर देश भर में जारी बवाल के बीच सरकार नींद से जागी है. सामान्य वर्ग के छात्र दिल्ली सहित यूपी, बिहार, मघ्य प्रदेश आदि राज्यों के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे है. 

 

 

विवाद बढ़ता देख यूजीसी के नये नियमों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी वर्ग के साथ अन्याय करना नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र या नागरिक के साथ भेदभाव, उत्पीड़न या अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.


डिस्क्रिमिनेशन के नाम पर किसी को भी नियमों का गलत इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा. श्री प्रधान ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी. सभी कार्रवाई संविधान के दायरे में रख कर जायेगी.


कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी के साथ अन्याय या अत्याचार न हो पाये. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का मकसद शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और सभी छात्रों को बराबरी का अवसर देना है. आश्वसन दिया कि  यूजीसी के नये नियम का पालन न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा.


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही