Search

 
 
 

पुणे और मुंबई से ट्रेनों के आने से संक्रमितों के आने का खतरा बढ़ा, देखते हैं क्या कदम उठाना चाहिए: CM

 
  • सीएम हाउस में गुरुवार शाम को होने वाली है आपात बैठक
  • स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी रहेंगे मौजूद
  • सक्षम देश भी आज संक्रमण के दौर से गुजर रहे है- सीएम

Ranchi: मधुपुर उपचुनाव के प्रचार के बाद राजधानी लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना संक्रमण को लेकर गुरूवार शाम एक आवश्यक बैठक करने वाले है. बताया जा रहा है कि यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में होने वाली है. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य सचिव केके सोन सहित कई आला अधिकारियों के उपस्थित होने की बात की जा रही है. इससे पहले प्रकृति पर्व सरहुल की बधाई देते हुए रांची के सीरम टोली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को लेकर मीडिया से बातचीत की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाकर रखे हुए हैं. आज वे इस बाबत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि इस दिशा में सरकार क्या कुछ सख्त कदम उठाएगी. इस पर हेमंत सोरेन ने कहा है कोरोना संक्रमण को आज की समस्या नहीं है. बल्कि यह एक साल पहले आयी थी. ऐसे में अभी भी कोई भी व्यक्ति चाहे हमारे वैज्ञानिक हो या सरकारी तंत्र यह नहीं कह सकता है कि कोरोना कब खत्म होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. आज पूरी तरह से सक्षम वैसे देश जो काफी विकास कर चुके है, वे भी इससे बुरी तरह प्रभावित है. ऐसे में वे आज पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी लेंगे. वे देखेंगे कि क्या कदम उठाया जा सकता है.

बातचीत में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज जहां राज्य में कोरोना फैला रहा है, वहीं हमारे यहां पुणे व मुंबई से ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है. इससे राज्य में संक्रमित मरीजों का आने का खतरा भी काफी बढ़ गया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसे में आज की बैठक में इन मुद्दों पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही