Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ, सेंसेक्स 213 अंक मजबूत,निफ्टी 15800 के करीब

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : शेयर बाजार की आज अच्छी शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज मजबूत होकर खुले हैं. सेंसेक्स 52,566.76 के पार पहुंच गया है. वहीं निफ्टी 15800 के पार चला गया है.  सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी 73.25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 15,811.00 के स्तर पर खुला है. गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर समाप्त हुआ था.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 10 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स के पावर ग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 2.19 फीसदी की बढ़त है. वहीं बजाज फाइनेंस में 1.59 फीसदी, रिलायंस में 1.39 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.39 फीसदी और डॉ रेड्डीज में 1.33 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : एटीएम">https://lagatar.in/withdrawing-money-from-atm-will-be-expensive-now-banks-will-charge-more/86543/">एटीएम

से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, अब बैंक वसूलेंगे ज्यादा चार्जेस

सेंसेक्स के इन शेयरों में रही बढ़त

इसके अलावा टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी, एम एंड एम, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और सनफार्मा के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. वहीं ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लारसन और एनटीपीसी के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. इसे भी पढ़े :पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/petrol-diesel-became-costlier-by-29-paise-the-price-of-petrol-reached-rs-104-in-bhopal/86522/">पेट्रोल-डीजल

29 पैसे हुआ महंगा, भोपाल में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये पहुंची

बीएसई सेंसेक्स के एचयूएल में 0.69 फीसदी की गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में एचयूएल के शेयरों में सबसे अधिक 0.69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा बजाज फिनसर्व में 0.48 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.34 फीसदी, एसबीआई में 0.40 और आईटीसी में 0.33 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा टाइटन, नेस्ले. इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान पर है. इसे भी पढ़े :गुजरात">https://lagatar.in/in-the-eyes-of-the-gujarat-sahitya-akademi-the-poem-written-on-the-dead-bodies-flowing-in-the-ganges-is-chaotic-in-the-editorial-termed-literary-naxal/86518/">गुजरात

साहित्य अकादमी की नजर में गंगा में बहते शवों पर लिखी गयी कविता अराजक, संपादकीय में साहित्यिक नक्सल करार दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही