Bokaro News: बोकारो में घर में घुसकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव की है. जहां आरोपियों ने घर के सामानों की तोड़फोड़ की साथ ही घर मालकिन के साथ हाथापाई की. इस घटना में घायल रुकमनी अरुण का इलाज स्थानीय डीवीसी अस्पताल में कराया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस संबंध में पीड़िता ने चंद्रपुरा थाना में आवेदन देकर पंकज कुमार यादव, वीरेंद्र प्रसाद और रवि प्रसाद पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा घरेलू सामानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है.
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

