Search

 
 
 

Ranchi News: महिला के साथ मारपीट, चार लोगों पर FIR

रातू थाना क्षेत्र के सुंदर नगर धनईसोसो में एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता सुनीता देवी की शिकायत पर रातू थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के सुंदर नगर धनईसोसो में एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता सुनीता देवी की शिकायत पर रातू थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

आरोप है कि भगवान विश्वकर्मा, कमलेश शर्मा, डबलू और बबलू ने गाली-गलौज के बाद महिला, उसके पति, बेटे और बेटी के साथ मारपीट की. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

 

पीड़िता ने आरोपियों पर मारपीट के साथ धमकी देने और आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही