Bokaro News: फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहित युवती ने दामोदर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सतर्कता से युवती की जान बचा ली गई.
इसे भी पढ़ें:
घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले गई. पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती फुसरो क्षेत्र की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि घरेलू कलह और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाने का प्रयास किया.
गौरतलब है कि फुसरो का हिंदुस्तान पुल पूर्व में भी कई दुखद घटनाओं का गवाह बन चुका है. यहां दामोदर नदी में कूदकर आत्महत्या करने अथवा आत्महत्या का प्रयास करने की घटनाएं सामने आती रही हैं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है.
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से हिंदुस्तान पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि पुल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा जाल लगाने और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

