Search

 
 
 

Hazaribagh News: दुष्कर्म के आरोप के बाद महिला से बेरहमी से मारपीट, पैर टूटने पर अस्पताल में भर्ती

Ranchi News: बताया जा रहा है कि महिला कटकमदाग इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी. उसके आसपास बिहार के कुछ युवक भी किराए के मकान में रहते हैं. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
 
सिंबोलिक फोटो

Hazaribagh News: कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. मारपीट के दौरान उसका पैर टूट गया. पीड़िता का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में चल रहा है.

 

बताया जा रहा है कि महिला कटकमदाग इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी. उसके आसपास बिहार के कुछ युवक भी किराए के मकान में रहते हैं. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

महिला का आरोप है कि घटना के बाद कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे. काफी देर तक हुई मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गई और उसका पैर टूट गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

 

इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर कटकमदाग थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही