Search

 
 
 

Ranchi News: डोरंडा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

रांची के डोरंडा में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित घर में महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला. जानकारी के अनुसार, सुबह पति से वीडियो कॉल और चैट के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया. मृतका सुमन की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी, सुमन के पति बेंगलुरु में काम करते हैं.
 

Ranchi: रांची के डोरंडा में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित घर में महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला. 


जानकारी के अनुसार, सुबह पति से वीडियो कॉल और चैट के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया. मृतका सुमन की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी, सुमन के पति बेंगलुरु में काम करते हैं. शुक्रवार को सुमन अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, लेकिन उसके बाद काफी देर तक कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं मिली तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया.

फिर जवाब नहीं मिला तो घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि शव फंदे से लटका हुआ है. परिजनों ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. डोरंडा थाना पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही