Search

 
 
 

Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन घायल

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना थाना क्षेत्र के गणेशपुर व बसिया पंचायत में हुई है.
 

Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना थाना क्षेत्र के गणेशपुर व बसिया पंचायत में हुई है. गणेशपुर में हुई वज्रपात की चपेट में मृत महिला की पहचान गणेशपुर निवासी सुरेश महतो की पत्नी तेजनी देवी के रूप में हुई है. तेजनी देवी अपने खेतों में मकई की बुआई कर रही थी. तभी अचानक जोरदार बारिश के साथ वज्रपात हुई.

इसे भी पढ़ें:

वज्रपात की चपेट में आने से तेजनी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजन तत्काल तेजनी देवी को लेकर बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां जांच के बाद डॉ अलीशा टोप्पो ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बालूमाथ पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है.

 

वज्रपात की दूसरी घटना बसिया पंचायत के पिंडारकुम के बहेरा गांव में हुई. यहां वज्रपात की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. खेतों में काम कर रहे टिभू यादव व गीता देवी ग्राम बहेरा एवं कैलाश यादव ग्राम कोलपटिया वज्रपात की चपेट में आ कर घायल हो गए. परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही