Search

 
 
 

Latehar News: नगर पंचायत की कार्रवाई, दुकानों से 15 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों से कुल 15 किलो प्लास्टिक जब्त किए गए.
 

Latehar: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों से कुल 15 किलो प्लास्टिक जब्त किए गए.

इसे भी पढ़ें: 

सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी  भगत व राजकुमार वर्मा के संयुक्तद नेतृत्व  में शहर के विभिन्नब प्रतिष्ठा्नों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गयी. इस क्रम मे कुल 15 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया.

 

शहर के थाना चौक के पूजा जेनरल स्टोर समेत कई चटनाही चौक एवं बायपास चौक के पास विभिन्न दुकानों में की जांच की गयी. जिन दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया, उन दुकानों से जुर्माना वसूला गया.

 

नगर प्रबंधकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध जांच आगे भी जारी रहेगी. दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे सिंगल यूज प्लाजस्टिक का उपयोग न करें. जांच अभियान में लेखापाल राहुल कुमार के अलावा कनीय अभियंता एवं फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही