Search

 
 
 

Deoghar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 610 वालंटियर्स प्रशिक्षित

देवघर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई है. इसी क्रम में सोमवार को नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 610 वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया.
 

Deoghar: देवघर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई है. इसी क्रम में सोमवार को नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 610 वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में सहयोग देना है.

 इसे भी पढ़ें: 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. जिले के विभिन्न प्रखंडों, नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों से कुल 1,245 वालंटियर्स का चयन किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम को 27 जून और 29 जून, दो चरणों में आयोजित किया गया है. सोमवार को आयोजित प्रथम और द्वितीय पाली के प्रशिक्षण सत्र में मधुपुर, मधुपुर नगर परिषद, मारगोमुंडा, सारठ, पालाजोरी और करमाटांड़ क्षेत्र के 610 वालंटियर्स ने भाग लिया.

 

अधिकृत मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें फील्ड कार्य, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और मतदाता सूची को अद्यतन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित तथा पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है. सभी वालंटियर्स को प्रशिक्षण में मिली जानकारी का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बीएलओ का सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही