Search

 
 
 

लोहरदगा: सांप के काटने से महिला की मौत

 
Lohardaga: किस्को प्रखंड क्षेत्र में पाखर पंचायत के सलैया मौजा के केराझरिया गलाजरा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका क्लेमेंट भेंगरा की पत्नी सिलमनी सुरीन थी. बताया जाता है कि महिला कुछ घरेलू काम के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. जिसके बाद परिवार के लोगों ने आनन-फानन में तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया. इस पर भी स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक भी कराया. इसके बावजूद भी महिला की जान नहीं बच पायी. क्लेमेंट और सिलमनी के बीच दो वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था. दोनों से एक आठ महीने की पुत्री है.
इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही