Search

 
 
 

Ranchi News: बच्चों के साथ घर में घुसकर महिला उड़ा ले गई 2 मोबाइल और 30 हजार कैश

राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया रिवर कॉलोनी में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला अपने साथ बच्चों को लेकर एक घर में घुसी और वहां से मोबाइल फोन, नकदी सहित कई सामान लेकर फरार हो गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया रिवर कॉलोनी में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला अपने साथ बच्चों को लेकर एक घर में घुसी और वहां से मोबाइल फोन, नकदी सहित कई सामान लेकर फरार हो गई. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

इसे भी पढ़ें: 

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से दो मोबाइल फोन, एक पर्स, लगभग 30 हजार रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. घटना का पता चलने के बाद घरवालों ने आसपास तलाश की, लेकिन इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिला.

Uploaded Image

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक महिला और उसके साथ बच्चे घर के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद जगरनाथपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की आवाजाही और पहचान के बारे में अधिक जानकारी मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही