Search

 
 
 

Dhanbad News: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे ने मां-नवजात को पहुंचाया अस्पताल

Dhanbad News: संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को यात्रा के दौरान एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेल मदद धनबाद ने तत्परता दिखाते हुए महिला और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.
 
ट्रेन में बच्चे का जन्म

Dhanbad News: संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को यात्रा के दौरान एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेल मदद धनबाद ने तत्परता दिखाते हुए महिला और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल के साधारण श्रेणी के कोच में महिला रांची से डालटनगंज की यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई और ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हो गया. इसकी सूचना मिलते ही रेल मदद ने वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल सूचित किया. संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय से कार्रवाई करते हुए ट्रेन के लातेहार स्टेशन पहुंचने पर महिला और नवजात को सुरक्षित ट्रेन से उतारा.

इसे भी पढ़ें: 

इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. समय पर मिली चिकित्सीय सहायता से मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. इस कार्रवाई के जरिए धनबाद मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति अपनी तत्परता का परिचय दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही