Search

 
 
 

रामगढ़ एसपी से मिली महिला, कहा- सर छेड़खानी और जबरदस्‍ती करने वाला अब दे रहा धमकी

 
Ramgarh : अपने साथ हुये छेड़खानी और जबरदस्‍ती की शिकायत लेकर मंगलवार को एक महिला रामगढ़ एसपी कार्यालय पहुंची. एसपी प्रभात कुमार से मिलकर अपने साथ हुये घटना से संबंधित एक आवेदन सौंपा और कार्रवाई की मांग की. एसपी को दिये आवेदन में महिला ने जिक्र किया है कि बीते 6 जून को वह अपने घर में अकेली थी. पति जंगल के तरफ घूमने गए थे, इसी दौरान दबंग रमेश साव उसके पति को खोजते हुए उसके घर पहुंचा. पति के बारे में पूछते हुये घर के अंदर घुस आया,  मुझे अकेले देख कर मेरे साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगा. जब मैंने विरोध किया, तो वह बोलने लगा कि अगर किसी को बतायी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. इस घटना के बाद से मैं पूरी तरह डरी-सहमी हूं. घटना की जानकारी मैंने अपने पड़ोसियों को दी और स्थानीय मांडू थाना जाकर बीते 11 जून को शिकायत की. मेरे आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टा मांडू थानेदार संतोष गुप्ता मुझे ही धमका रहे हैं. वहीं रमेश साव द्वारा मांडू थाना में दिए आवेदन को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी भी दे रहा है. मामले में एसपी ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है. महिला के साथ एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष एसपी ऑफिस पहुंचे थे. सबने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें :एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-posters-of-miscreants-pasted-in-the-city-see-whether-these-faces-involved-in-the-riot-are-among-you/">एक्शन

में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही