Search

 
 
 

गुमला में महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

 
Gumla: महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार की देर रात हुई है. जहां एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद वो घर से पैदल ही 30 किलोमीटर दूर थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. यह घटना पालकोट थाना क्षेत्र के पाहन टोली सारु बेरा की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि महिला और उसका पति गांव की दो महिला साथ में शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की पहचान कार्सेसिया केरकेट्‌टा के रूप में की गई है. वहीं मृतका के पति फूलचंद केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें -मेलबर्न">https://lagatar.in/virat-kohli-got-into-an-argument-with-a-female-journalist-at-melbourne-airport-the-reason-is-shocking/">मेलबर्न

एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से उलझे विराट कोहली, वजह हैरान करने वाला…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही