Search

 
 
 

ममता बनर्जी के घर चाकू लेकर पहुंची महिला, हमले की कोशिश, हिरासत में

National News : जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ममता बनर्जी एक पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं थी. तभी अचानक एक महिला ने उन पर हमला कर दिया. महिला के पास से चाकू बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला का नाम अनुसूआ साहा है. उसकी उम्र 38 साल है.
 
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Lagatar Desk

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जान को खतरा है. मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट पर एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. जिसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लगातार लोगों की बेरुखी झेल रहीं हैं. 


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ममता बनर्जी एक पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं थी. तभी अचानक एक महिला ने उन पर हमला कर दिया. महिला के पास से चाकू बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला का नाम अनुसूआ साहा है. उसकी उम्र 38 साल है. 

 

 


हमलावर महिला वह सिविल वॉलेंटियर्स है. पुलिस के साथ मिलकर काम करती है. वर्तमान में उसका पदस्थापन वेस्ट पोर्ट थाना में है. वहां वह पिछले 15 सालों से काम कर रही है. घटना को लेकर उसके खिलाफ कालीघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


हमले की घटना के बाद टीएमसी (ममता) सांसद डोला बनर्जी के मुताबिक आरोपी महिला खुद को ममता बनर्जी का रिश्तेदार बताकर आवास में घुसी थी. आवास में आते ही उसने ममता बनर्जी का नाम लेकर गाली-गलौज शुरु कर दी. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. 


डोला बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप लगाया. जबकि पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस राय ने कहा कि ऐसा लगता है ममता बनर्जी अपना समय भूल गयी हैं. जब भाजपा नेताओं पर हमले होते थे और वह चुप रहा करती थीं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही