Search

 
 
 

Giridih News: जर्जर मकान से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर स्थित पंजाबी कोठी के बगल में खंडहरनुमा मकान से शुक्रवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर स्थित पंजाबी कोठी के बगल में खंडहरनुमा मकान से शुक्रवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक खाट (खटिया) पर पड़ा हुआ था. शव देखे जाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Uploaded Image

फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा.

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही