Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाएं इन Foods को दैनिक आहार में करें शामिल, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

LagatarDesk :  स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ पौष्टिक आहार लेना महत्वपूर्ण है. महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. महिलाओं के जीवन में हर स्टेज पर उनके शरीर में कई परिवर्तन होते हैं. इसलिए, उम्र के हर स्‍टेज में कुछ पोषक तत्वों आहार का सेवन करना आवश्यक है. सिर्फ प्रोटीन (protien), विटामिन (vitamin) और कैल्शियम (calcium) ही नहीं बल्कि अन्य कई पोषक तत्व आहार का सेवन भी महिलाओं को रोज करना चाहिए. चलिए जानते हैं महिलाओं को किन पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और किसे दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए.

28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के रुप में मनाया जाता

इसके साथ ही आज अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस भी है. कोस्टा रिका में WGNRR के सदस्यों के रीयूनियन के दौरान  28 मई 1987 को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के रूप में घोषित किया. तब से  हर साल 28 मई को इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा. इतने सालों बाद भी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य का मुद्दा एक बड़ी चिंता का विषय है.

पालक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/palak.jpg"

alt="" class="wp-image-76301"/>

 

पालक में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में होती है. इसमें ओमेगा-3 और फोलेट भी होता है. जो हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है.

लो फैट दही

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/fsbd.jpg"

alt="" class="wp-image-76305"/>

 

महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट दही को शामिल करना चाहिए. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है. यह एक्सपर्ट का मानना है कि इसे खाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, बेवेल सिंड्रोम, पाचन संबंधी दिक्कतों और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से लड़ने में मदद मिल सकती है. इससे शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है.

बीन्स से फैट और कोलेस्टॉल होता है कम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/bins.jpg"

alt="" class="wp-image-76306"/>

 

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए. बीन्स में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह फाइबर व प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. मेनोपॉज के दौर में इसका सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है. यह महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और दिल के रोगों से दूर रख सकता है.

अंडा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/nahhd.jpg"

alt="" class="wp-image-76308"/>

 

एक्सपर्ट का मानना है कि अंडे की जर्दी यानी अंदर पीला वाल भाग में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है. जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए महिलाओं को अंडा के जर्दी को निकाल कर खाना चाहिए. अंडा का सफेद भाग सेहद के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है.

अखरोट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/akhrot-1024x768.jpg"

alt="" class="wp-image-76309"/>

 

अखरोट शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है. जो महिलाओं के लिए अच्छा होता है. अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड भी होते हैं जो आंतरिक अंगों को स्वस्थ रखने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं.

दलिया में फाइबर की प्रचुर मात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/daliay.jpg"

alt="" class="wp-image-76312"/>

 

दलिया स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है. इसके साथ ही यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है. दलिया में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर आपकी आंत, लो कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर को बनाये रखने में मदद करता है. इसे सुबह नास्ता में खाना काफी लाभदायक होगा.

ब्रोकली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/brikli.jpg"

alt="" class="wp-image-76315"/>

 

ब्रोकोली सभी को पसंद नहीं आती है. लेकिन यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें कई सारे पोषक होते हैं. ब्रोकली फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इसके साथ ही विटामिन ए, सी, ई, के और बी भी भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से हड्डियों मजबूत होते हैं. यह त्वचा, पाचन और शरीर में सूजन की सनस्या को कम करता है.

शकरकंद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/sakar-1024x576.jpg"

alt="" class="wp-image-76319"/>

 

शकरकंद में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होता है. जो एक एंटीऑक्सीडेंट है. यह ब्लड में विटामिन ए को बढ़ाता है. शकरकंद में फाइबर भी होता है. शकदकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, बी 6, पोटैशियम, मैंगनीज और ल्यूटिन भी पाये जाते हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही