Search

 
 
 

महिला क्रिकेटः रामगढ़ ने लोहरदगा को 7 विकेट से हराया, कप्तान ने झटके 6 विकेट

 
Ranchi: जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट में रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम ओवल ग्राउंड में लोहरदगा और रामगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोहरदगा की टीम ने ऑफ ब्रेक गेंदबाज प्रगति कुमारी के आगे घुटने टेक दिए और 39 ओवर में 10 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-petition-in-high-court-against-6-including-dc-bccl-cmd-in-case-of-tree-cutting/">धनबाद

: पेड़ काटने के मामले में डीसी, बीसीसीएल सीएमडी समेत 6 के खिलाफ हाईकोर्ट में यचिका
रामगढ़ कि ओर से कप्तान प्रगति कुमारी ने 28 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. लोहरदगा की ओर से प्राची पाल और सोनाली साहू ने सर्वाधिक 14-14 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में रामगढ़ की टीम ने शुरुआती झटकों से उभरते हुए 31.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. रामगढ़ कि ओर से प्रतीक्षा कुमारी, दुबे स्तुति कुमारी ने सर्वाधिक 34 रन और प्रगति प्रसाद ने 33 रनों कि पारी खेली. लोहरदगा की ओर से हंसिका कुमारी और विनीता कुमारी ने 1-1 विकेट लिए. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रामगढ़ टीम की कप्तान प्रगति कुमारी को दिया गया. इसे भी पढ़ें- टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-nia-raids-in-lohardaga/">टेरर

फंडिंग मामलाः लोहरदगा में एनआईए की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही