Search

 
 
 

19 मार्च को रांची में महिला क्रॉस कंट्री दौड़

 
Ranchi : भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा. खेलो इंडिया 10 का दम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर और 18 वर्ष से ऊपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इसमें रांची जिला की कोई भी महिला भाग ले सकती है. 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए केवल आधार कार्ड लाना होगा. प्रभाकर कुमार वर्मा को इस प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया है. सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिये जायेंगे. प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबह 7 बजे प्रतिभागियों को रिपोर्ट करना होगा. इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-hideout-of-abu-dojana-who-was-close-to-lalu-yadav-in-kadru-ranchi/">Breaking

: रांची के कडरू में लालू यादव के करीबी रहे अबू दोजाना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही