Search

 
 
 

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप : ओपनिंग मैच से पहले फायरिंग, तीन मरे, कई घायल

 
Aukland : न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच से पहले गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. एक बंदूकधारी हमलावर ने नॉर्वे की टीम के होटल के पास फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हमले के बाद हमलावर भी मारा गया. घटना में कुछ पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हुए हैं. जहां फायरिंग हुई, वहीं होटल में फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीमें ठहरीं है. डिफेंडिंग चैम्पियन अमेरिकी टीम के साथ ही पास ही में फिलिपीन्स और नॉर्वे की टीम भी ठहरी हुई है.

नॉर्वे टीम की कप्तान ने क्या कहा?

नॉर्वे की कप्तान मारेन मजेल्डे ने कहा कि जहां टीम ठहरी हुई है, उससे ठीक 300-400 मीटर दूर ही यह फायरिंग हुई. घटना के बाद वहां कई हेलीकॉप्टर और इमरजेंसी वाहन आ गए थे. उनकी आवाज से ही वो जागीं. मारेन ने कहा, `पहली बार में तो समझ ही नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या है. मगर उसके तुरंत बाद टीवी और लोकल मीडिया पर यह खबर चलने लगी. सभी शांत दिख रहे हैं और हम भी सामान्य तरीके से अब शाम के मैच की तैयारी में जुट गए हैं.

हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

ऑकलैंड पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी हमलावर सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लोअर क्वीन स्ट्रीट पर एक मुख्य रेलवे स्टेशन और फेरी टर्मिनल के पास एक कंस्ट्र्क्शन साइट में घुस गया और इमारत के ऊपर आते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया है. न्यूजीलैंड पुलिस ने ट्विटर पर कहा, `पुलिस ने आज सुबह ऑकलैंड के सीबीडी में एक निर्माण स्थल पर हुई एक गंभीर घटना पर काबू पा लिया है. कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और इस स्तर पर, हम पुष्टि कर सकते हैं कि दो लोगों की मौत हो गई है. हमलावर भी मारा गया है.

वर्ल्ड कप तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगा

इस बीच फीफा ने अपने बयान में कहा कि इस घटना के बाद जो टीमें इससे प्रभावित हुई हैं, उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है. जिन टीमों के होटल के पास यह घटना हुई है, उन सभी टीमों की हर संभव मदद की जा रही है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड सरकार ने कहा कि टूर्नामेंट पर इस घटना का असर नहीं होगा. इस घटना से राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है. महिला फीफा वर्ल्ड कप अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगा.

एक महीने में 32 टीमों के बीच 64 मुकाबले होंगे

फीफा महिला वर्ल्ड कप का यह 9वां सीजन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक खेला जाएगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क में ओपनिंग मैच होगा. जबकि फाइनल मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 9 शहरों के 10 मैदानों पर खेले जाएंगे. एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 64 मैच खेले जाएंगे.
इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-medical-student-raped-accused-doctor-arrested-after-high-voltage-drama/">बिहारः

मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही