Search

 
 
 

Womens Hockey: नेशंस कप में भारत ने उरुग्वे को 3-2 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने उरुग्वे को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया. शुरुआत में एक गोल से पीछे चल रही भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की.
 

Lagatar Desk: हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने उरुग्वे को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया. शुरुआत में एक गोल से पीछे चल रही भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की. भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल और सोरेंग ने एक गोल किया. इस जीत के बाद भारत ने अमेरिका, जापान और उरुग्वे पर लगातार तीन जीत के साथ ही पूल-A में  शीर्ष पर पहुंच गया है.

 

अंक तालिका में अमेरिका दूसरे स्थान पर रहने के साथ भारत के साथ-साथ सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो गया है. उरुग्वे के लिए कियारा एपेनिनो ने 13वें मिनट पहला गोल कर बढ़त बना ली. जिसके बाद भारतीय ने वापसी की. भारत की ओर से दीपिका ने 24वें मिनट पर पहला गोल किया और मैच में बराबरी कर ली. वहीं, 43वें मिनट पर दीपिका सोरेंग दूसरा गोल कर 2-1 से बढ़त बना ली. लेकिन उरुग्वे की मैनुएला विलार ने 55वें मिनट में गोल कर दिया. इस तरह मुकाबला बराबरी की हो गई.


हालांकि भारत ने शानदार वापसी करते हुए दीपिका ने एक मिनट बाद ही 56 वें मिनट पर गोल कर फिर से बढ़त बना ली. इसके बाद दोनों उरुग्वे ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह भारत के डिफेंस किले को नहीं भेद नहीं पाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही