Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला प्रीमियर लीग : RCB ने सानिया मिर्जा को बनाया मेंटोर

LagatarDesk : इस साल महिला आईपीएल का डेब्‍यू सीजन खेला जायेगा. महिला प्रीमियर लीग की सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं. बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले क्रिकेट लीग के लिए मुंबई में ऑक्शन आयोजित किया था. आरसीबी ने स्मृति मंधाना पर सबसे अधिक 3.4 करोड़ की बोली लगायी. इसके अलावा एलिस पैरी, सोफी डिवाइन और मेगन शूट जैसी कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी इस टीम ने ऑक्शन में खरीदा. महिला प्रीमियर लीग से पहले आरसीबी ने सानिया मिर्जा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी का मानना है कि महिला क्रिकेटर्स को सानिया से बेहतर कोई गाइड नहीं कर सकता. (पढ़ें, स्टिंग">https://lagatar.in/chief-selector-chetan-sharma-embroiled-in-controversies-after-sting-operation-may-lose-his-post/">स्टिंग

ऑपरेशन के बाद विवादों में फंसे BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा, जा सकता है पद) 

इसी महीने दुबई में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी सानिया

बता दें कि भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा टेनिस को जल्द अलविदा कहने वाली हैं. सानिया मिर्जा इसी महीने दुबई में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी. अब सानिया मिर्जा आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी. सानिया मिर्जा आरसीबी की महिला क्रिकेटर्स को गाइड करेंगी.आरसीबी का यह कदम खिलाड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है. सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर कई क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है. उन्होंने हाल ही में रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनायी थी. इसे भी पढ़ें : अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/contract-workers-surrounded-residence-health-minister-banna-gupta-shouting-slogans/">अनुबंधकर्मियों

ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी

आरसीबी की टीम ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ में खरीदा

महिला आईपीएल की सबसे पहली बोली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगी. मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम ने जमकर बोलियां लगाईं. लेकिन अंत में आरसीबी की टीम ने मंधाना पर सबसे अधिक 3.4 करोड़ बोली लगाकर बोली जीत ली. मंधाना पहले सेट में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-ima-and-jhassa-submitted-memorandum-to-dc-and-mp/">कोडरमा:

आईएमए और झासा ने डीसी व सांसद को सौंपा ज्ञापन

आरसीबी की टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल

आरसीबी की टीम स्मृति मंधाना (3.40 करोड़), ऋचा घोष (1.90 करोड़), एलिस पैरी (1.70 करोड़), रेणुका सिंह (1.50 करोड़),  सोफी डेविने (50 लाख), हीथर नाइट (40 लाख),  मेगन शुट (40 लाख),  कनिका आहुजा (35 लाख), डेन वैन निकर्क (30 लाख),  एरिन बर्न्स (30 लाख), प्रीति बोस (30 लाख), कोमल जंजाद (25 लाख), आशा शोभना (10 लाख), दिशा कासत (10 लाख), इंद्राणी राय (10 लाख), पूनम खेमनार (10 लाख), सहाना पवार (10 लाख) और श्रेयंका पाटिल (10 लाख) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/apollo-hospital-to-be-built-in-ranchi-smart-city-urban-development-department-asked-to-provide-land/">रांची

स्मार्ट सिटी में बनेगा अपोलो अस्पताल, नगर विकास विभाग ने जमीन उपलब्ध कराने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही