Search

 
 
 

Latehar News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में महिलाओं ने निकाली मौन आक्रोश रैली

जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को लातेहार में महिला समूह ने मौन जुलूस निकाला.
 

Latehar: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को लातेहार में महिला समूह ने मौन जुलूस निकाला. जुलूस का शुभारंभ कारगिल पार्क से किया गया. इसके बाद जुलूस शहर के मेन रोड से होते हुए समाहारणयालय पहुंची.  समाहरणालय में महिलाओं ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा.

इसे भी पढ़ें: 

महिलाओं ने झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की छात्रों की मांग का समर्थन किया. महिला समूह की सदस्यों ने आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

 

जुलूस में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महिला पतंजलि अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महिला नेत्री कल्याणी पाण्डेय, अंजू देवी, महिला समूह की प्रमिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही