Sports News: विमेंस टी20 एशिया कप का फाइनल रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस जीत के बाद आईसीसी ने दंडात्मक कार्रवाई की है. फाइनल मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट की सजा दी है.
आईसीसी के लेवल-1 के अनुच्छेद 2.5 का नियम आउट होकर लौट रहे बल्लेबाज के प्रति ऐसी आक्रामक प्रतिक्रिया या इशारे, भाषा को रोकता है, जिससे सामने वाला खिलाड़ी भड़क सकता है.
इसे भी पढ़ें:
दरअसल यह घटना श्रीलंकाई पारी के शुरुआती ओवर की है, जब क्रांति ने ओपनर इमेशा दुलानी को बोल्ड करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा किया. क्रांति पर यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर सलीमा इम्तियाज और शथिरा जाकिर जेसी ने आरोप लगाए.
इसके अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान टीम पर स्लो ओवर फेंकने के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुए सेमीफाइनल मैच लिए लगाया गया है. पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में एक ओवर पीछे पाई गई. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है.
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के तहत, अगर कोई टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत हिस्सा हर ओवर के लिए काट लिया जाता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

