Search

 
 
 

वुमेंस T-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया, डैमी वॉट का शतक

Lagatar Desk : आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने इस तरह टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ एमी जोन्स और डैनी वॉट ने धमाकेदार शुरुआत दी.
 

Lagatar Desk : आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने इस तरह टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ एमी जोन्स और डैनी वॉट ने धमाकेदार शुरुआत दी.

 

दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.4 ओवर में 135 रन बनाए. जोन्स ने 38 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली. डैनी वॉट ने 62 गेंदों में 105 रन बनाए. 169 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाए. कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 22 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए. इस तरह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. 

 

इस जीत के साथ ही डैमी वॉट महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई है. उन्होंने टी20 विश्व कप में 541 रन का रिकार्ड बनाने वाली सारा टेलर को पीछे छोड़ दिया है. जबकि वॉट अब 593 रन बना चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 विश्व कप की चौथी और इंग्लैंड की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली. 


220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. लगातार विकेट गिरते गए. इंग्लैंड की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लेकर उन्होंने श्रीलंका की बची-खुची उम्मीदें खत्म कर दीं. मैच के आखिरी ओवर में अनुभवी स्पिनर सोफी एसलस्टोन ने बाकी 2 विकेट श्रीलंका को 132 रनों पर ही समेट दिया. भारत का पहला मुकाबला रविवार (14 जून) को पाकिस्तान के साथ होगा. दर्शकों की नजरें कल के मैच पर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही